
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। सीबी गंज के रहने वाले आदित्य शंकर पुत्र शंकर लाल गंगवार 220 घण्टे दिन-रात बोलकर पढ़ने का विश्व रिकार्ड बनाएंगे। यह जानकारी आदित्य ने उपजा प्रेस क्लब में हुई प्रेसवार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी कई अन्य रिकार्ड भी बना चुके हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह भी बताया की कार्यक्रम स्थल शिव ज्ञान स्कूल, नई बस्ती,
पटेलनगर खलीलपुर रोड, सी0बी0गंज में होगा। पढने में इस बार बड़े बड़े लेखकों के उपन्यास, कहानियां व अन्य सामिग्री के साथ अध्यनरत रहेंगे। उन्होंने यह भी बताया की दैनिक क्रियायों के लिए रिकार्ड समरी के अनुसार पढ़ने के दौरान प्रति घंटा पांच मिनट का समय मिलेगा। यदि दर घंटे में यह समय नही लेते हैं तो आगामी समय एड कर लिया जाएगा। प्रेसवार्ता में अन्य परिजन भी मौजूद रहे।



