सिंगरौली
गीता महोत्सव में भाग लेने प्रतिभागियो को किया जा रहा है जागरूक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । राष्ट्रीय गीत महोत्सव के उपलक्ष में आयोजित ऑनलाइन गीता ज्ञान प्रतियोगिता मे अधिक से अधिक सहभागिता दर्ज करने के लिए कलेक्टर सिंगरौली गौरव बैनल के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जगदीश कुमार गोमे के मार्गदर्शन में जिले में गीता महोत्सव अंतर्गत आयोजित गतिविधियों का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है, जिसके तहत सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्रों को गीता महोत्सव के बारे में जानकारी दी जा रही है। जिला पंचायत के जिला कार्यक्रम प्रबंधक अवनीश पाठक, जिला शिक्षा अधिकारी एस.बी. सिंह , लीड कॉलेज प्राचार्य एम यू सिद्दीकी द्वारा विद्यालय एवं महाविद्यालयों में छात्रों को गीता महोत्सव की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। गीता महोत्सव अंतर्गत जिला एवं जनपद स्तरीय कार्यक्रम दिनांक 1 दिसंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिला स्तर पर 1100 तथा ब्लॉक स्तर पर 500 – 500 प्रतिभागियों द्वारा सामूहिक गीता पाठ किया जायेगा।



