अमरोहा
अमरोहा में स्मार्ट मीटर पर जनता में रोष
विधायक ने बिजली विभाग को सौंपा ज्ञापन पहले सरकारी कार्यालयों में लगाने की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जनपद के हसनपुर में मुरादाबाद के कांठ से सपा विधायक कमाल अख्तर ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा है l उन्होंने स्मार्ट मीटरों से जुड़ी समस्याओं को लेकर जनता में व्यापत आक्रोश अवगत कराया l विधायक ने कहा कि स्मार्ट मीटरों से बिजली बिल अधिक आने की आशंका है l इसलिए पहले सरकारी कार्यालयों में इन मीटरों को लगाया जाए l साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि 2 महीने तक पुराने मीटर भी साथ में लगे रहने चाहिए l इससे लोगों को स्मार्ट मीटर की सटीकता का पता चल सकेगा l
शनिवार को उझारी नगर पंचायत के सभासद और बड़ी संख्या में नगरवासियों के साथ विधायक अधिशासी अभियंता के कार्यालय पहुंचे l उन्होंने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं होने पर जनता के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा l अधिशासी अभियंता ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर जल्द समाधान किया जाएगा l उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कैंप लगाकर लोगों को स्मार्ट मीटरो के सही उपयोग और समस्याओं के बारे में जागरूक किया जाएगा l इस दौरान चंद्रपाल सैनी, फुरकान,उम्मीद अली मोहन सैनी,फरमान अहमद और नाजिम मौजूद रहे l



