बालाघाट
जिले में डीजल, पेट्रोल, एलपीजी गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध
पेट्रोलियम उत्पाद की कमी के संबंध में अफवाह फैलाने वालों पर होगी कडी कार्यवाही
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : बालाघाट जिले में डीजल, पेट्रोल एवं एलपीजी गैस की कमी नही है और इनका पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। जिले में डीजल, पेट्रोल एवं एलपीजी गैस की सुचारू रूप से आपूर्ति की जा रही है। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि अपनी आवश्यकता के अनुसार ही डीजल, पेट्रोल एवं एलपीजी गैस का क्रय करें और इसका अनावश्यक भण्डारण न करें।
जिले में पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी गैस की कमी होने या उपलब्ध नही होने संबंधी गलत, भ्रामक जानकारी एवं अफवाह न फैलायी जाए। यदि कोई भी व्यक्ति इस संबंध में अफवाह फैलाएगा या गलत जानकारी देगा तो उसके विरूद्ध कडी कार्यवाही की जाएगी। जिले के समस्त नागरिकों को सूचित किया गया है कि वर्तमान में जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर, पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। गैस कंपनियों द्वारा नियमित रूप से गैस एजेंसियों को आपूर्ति की जा रही है तथा सभी पेट्रोल पंपों पर भी ईंधन की कोई कमी नहीं है।
आमजन से अपील की गई है कि गैस एजेंसी एवं पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं और अफवाहों पर ध्यान न दें। सभी आवश्यक वस्तुएं नियमित रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं। किसी भी प्रकार की समस्या अथवा जानकारी के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। नागरिकगण अपनी समस्या के निराकरण हेतु निम्न कंट्रोल रूम नंबरों 9340437137, 8989779431, 7582955069 पर संपर्क किया जा सकता है। जिला प्रशासन द्वारा पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति पर सतत निगरानी रखी जा रही है एवं आमजन की सुविधा हेतु आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।


