बाराबंकी
हाइटेशन लाइन की चपेट मे आने से 7 वर्षीय बच्ची की मौत
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। बिजली विभाग की लापरवाही के चलते शुक्रवार को सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम अगेहरा में छत से गुजरी हाइटेशन लाइन की चपेट मे आने से 7 वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी घटना के बाद गांव में शोक और विभाग के प्रति आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
शुक्रवार को करीब 11 बजे थाना क्षेत्र के ग्राम अगेहरा मजरे बिरौली निवासी इसरार की 7 वर्षीय पुत्री आयात घर की छत पर खेल रही थी इसी दौरान घर के छज्जे के ऊपर से गुजरी 11 हजार हाइटेशन विद्युत लाइन की चपेट मे आ जाने से दर्दनाक मौत हो गयी।
ग्रामीणों का कहना है कि घरों के बेहद करीब और छतों से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को लेकर पहले से ही खतरा बना हुआ है अनेको बार् विभाग को जानकारी दी गयी लेकिन विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारियो एव कर्मचारियों ने कभी भी ध्यान नही दिया जिसका नतीजा रहा कि आज एक परिवार की लाडली बेटी विभाग की लापरवाही के कारण जान चली गयी बहरहाल इस घटना के बाद गांव में शोक और विभाग के प्रति आक्रोश का माहौल है।



