बोकारो

प्राथमिकता के अनुसार क्षेत्र में कराए जा रहे हैं विकास के कार्य- प्रमिला चौड़े

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। गोमिया प्रखंड क्षेत्र के साड़म पश्चिमी पंचायत में 15 वें वित्त आयोग पंचायत समिति मद के तहत शुक्रवार को प्रखंड के प्रमुख प्रमिला चौड़े,पंसस चांदनी देवी एवं विष्णुलाल सिंह ने संयुक्त रूप से दामोदर नदी किनारे छठ घाट में शेड निर्माण कार्य एवं तिवारी घाट में छठ घाट निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर प्रमुख प्रमिला चौड़े ने कहा कि तिवारी घाट में श्रद्धालुओं को हो रही परेशानियों को दूर करने के उद्देश्य से 15वीं वित्त आयोग की राशि से छठ घाट का निर्माण कराया जायेगा, और उम्मीद है कि आने वाले छठ पूजा के समय यहां छठ घाट बनकर तैयार हो जाएगा। वहीं शेड निर्माण कार्य के विषय में कहा कि शेड के निर्माण हो जाने से लोगो को बारिश के दिनों में परेशानी नहीं होगी। लोग आकस्मिक बारिश से बच सकेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं। मौके पर पंचायत के उपमुखिया पंकज जैन, वार्ड सदस्य विक्रम दे, समाजसेवी सुरजलाल सिंह, जयप्रकाश तिवारी, गोपाल तिवारी, अजित नारायण प्रसाद, तेजवंत प्रसाद, अनूप प्रसाद, मुरलीधर प्रसाद, भूपेंद्र प्रसाद, अवधेश तिवारी, बॉबी देवी, सितवा देवी,यशोदा देवी, रिंकी देवी, जितनी देवी, फूल देवी आदि मौजूद थे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button