रामपुर शाहबाद
चकरपुर भूड़ के प्रधान रियासत खा की बेटी अनमता फातिमा ने अव्वल मुकाम हासिल कर जिले का नाम रोशन किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहाबाद। बदायूं के सीरत ए मुस्तफा कंपटीशन में दूर दराज के मदारिस से आई छात्राओ में शाहाबाद क्षेत्र के ग्राम चकरपुर भूड़ से मौजूदा प्रधान रियासत खान की बेटी अनमता फातिमा ने शाहाबाद के मदरसा गुलशन ए फातिमा से एक काबिल उस्ताद कारी उमर की तालीम के जेरे नजर जमाते ए दिया की तालीम हासिल कर बदायूं शरीफ में ईद ए मिलादुन्नबी के मौके पर 1 सितम्बर को मौलाना दस्तगीर बदायूनी की ओर से एक सिरतें मुस्तफा कंपटीशन का आयोजन किया गया जिसमें रामपुर, मुरादाबाद, बरेली ,संभल व बदायूं आदि जगहों से नाम चीन मदरसों से छात्राएं जमा हुई जहां पर कंपटीशन के दौरान शाहबाद की छात्रा अनमता फातिमा ने बाजी मार कर इस्लामी मालूमात में अव्वल मुकाम हासिल किया और जिससे शाहाबाद क्षेत्र का नाम रोशन ही नहीं बल्कि जिला रामपुर का नाम बदायूं के सीरते मुस्तफा कंपटीशन में नाम रोशन किया और मौलाना दस्तगीर बदायूं की ओर से एक होनहार छात्रा को कंपटीशन में पहला मुकाम हासिल करने पर एक स्कूटी इनाम के तौर पर ऐलान किया l

