मुरादाबाद

शादी समारोह में जा रहे मां बेटे को डंपर ने कुचला

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो,

मुरादाबाद। रविवार दोपहर सड़क हादसे में महिला और उसके डेढ़ साल के बेटे की मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा महिला का पति और उसका दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने भाग रहे चालक को पकड़ लिया है। यह हादसा डिलारी के आलियाबाद गांव का है। 

मोहम्मद यूनुस पत्नी तबस्सुम डेढ़ साल के बेटे मोहम्मद शाद और 3 साल के दूसरे बेटे जिकरान के साथ बाइक से रिश्तेदारी में शादी समारोह में जा रहे थे यूनुस को रामपुर दौराहा जाना था ।

युनुस जैसे ही बाइक लेकर सिरसवा दौराहा पहुंचा तभी सामने से तेज गति से आ रहे डंपर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तबस्सुम और उसकी गोद में लगे उसके डेढ़ साल के बेटे मोहम्मद शाद गंभीर रूप से घायल हुए दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि मोहम्मद यूनुस एवं उसका दूसरा बेटा जिकरान गंभीर रूप से घायल हो गए ।

ड्राइवर को भागते हुए पकड़ा

घटना के बाद डंपर चालक डंपर लेकर मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तुरंत रामपुर दौराहा पुलिस को इसकी सूचना दी गई 

जिस तरफ डंपर को लेकर चालक भागा था ।

रामपुर दौराहा पुलिस ने नाकेबंदी की और डंपर चालक को मय डंपर के पकड़ लिया । पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

1 – हादसे के बाद लगा जाम 

2 – पुलिस की गिरफ्त में डंपर चालक

3- घायल 3 साल का जिकरान

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button