अमेठी
संगठन की समीक्षा के लिए अमेठी में दो दिन प्रवास करेंगे बसपा प्रदेश अध्यक्ष
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
अमेठी। पार्टी संगठन के कार्यों की समीक्षा और लोगों से मुलाकात के लिए बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल तीन अगस्त को दो दिवसीय प्रवास पर अमेठी आयेंगे। प्रदेश अध्यक्ष बामसेफ,बी वी एफ और बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारियों के साथ अलग अलग बैठकें करेंगे।
तीन अगस्त को प्रदेश अध्यक्ष बामसेफ की बैठक करेंगे।चार अगस्त को जिला मुख्यालय पर बसपा की जिला, विधानसभा और सेक्टर कमेटियों के साथ बैठक करेंगे।
बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेश कमल ने शुक्रवार को बैठकों की तैयारी को लेकर पदाधिकारियों के बीच जनसम्पर्क किया।

