मेरठ
“गुरु गोविंद सिंह जयन्ती’’ पर रेंज में सुरक्षा के कड़े प्रबन्ध
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ। आगामी 27 दिसम्बर को गुरू गोविंद सिंह जयंती के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए रेंज में 07 अपर पुलिस अधीक्षक, 22 सीओ, 83 निरीक्षक, 247 उ0नि0, 395 मु0आ0, 460 आरक्षी, 340 हो0गार्ड/पीआरडी एवं 01 कम्पनी पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है। जनपद मेरठ के 43, बुलन्दशहर के 12, बागपत के 02 व जनपद हापुड़ 06 गुरूद्धारों में कार्यक्रम आयोजित किये जाने हैं।
शोभायात्रा/ प्रभात फेरी, कीर्तन, पाठ, प्रसाद वितरण के कार्यक्रमों हेतु रेंज के सभी जनपदों में पीस कमेटी/ धर्म गुरू/ शांति समिति/ संभ्रान्त व्यक्तियो के साथ 85, आयोजको/ संचालको के साथ 72, अन्य विभाग नगर निगम, स्वास्थ्य, विद्युत आदि के साथ 75 गोष्ठियां आयोजित कर ली गई हैं।
डीआईजी रेंज कलानिधि नैथानी ने बताया कि गुरू गोविन्द सिंह के जन्मदिवस पर सिख समुदाय के लोगों द्वारा गुरूद्वारों पर प्रकाश पर्व झालर आदि की सजावट, सूक्ष्म आतिशबाजी, शोभायात्राएँ, प्रभात फेरी, नगर कीर्तन, मार्गों पर जगह-जगह प्याऊ, सूक्ष्म जलपान आदि धार्मिक आयोजन किये जाते हैं । पर्व के अवसर पर शान्ति-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने की सम्भावना बनी रहती है अतः पर्व के सकुशल एवं सुरक्षित आयोजन हेतु परिक्षेत्र में सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है ।
पर्व के सकुशल आयोजन एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु स्थानीय प्रशासन, आयोजकों, स्वयंसेवकों एवं अन्य विभागों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित किया जा रहा है। वर्तमान में विद्यमान संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखकर थाना प्रभारियों को स्वयं भ्रमण कर सुरक्षा के समुचित पुलिस प्रबंध एवं अन्य आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है। आयोजित होने वाले सत्संग, गुरबानी, संकीर्तन, प्रभात फेरी/शोभायात्रा के स्थानों/रास्तों पर समुचित सतर्कता बरतते हुए पर्व के सम्बन्ध में स्थानीय संवेदनशीलता की समीक्षा कर सुरक्षा के समुचित पुलिस/यातायात एवं अन्य आवश्यक प्रबन्ध करने, बेरिकेट लगाने, साम्प्रदायिक सदभाव बिगड़ने पर तत्काल निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने, दंगा नियंत्रण उपकरणो के साथ संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च / पैदल मार्च करने, संवेदनशील स्थानों पर छतों की ड्यूटी, रात में प्रकाश की व्यवस्था, लाउडस्पीकर, सीढ़ी आदि की व्यवस्था करने, सोशल मीडिया पर निगरानी रखने, अफवाहों का खंडन करने, यूपी 112 के साथ अधिकतम वाहनों से गश्त करने,