धनबाद
बाघमारा सीओ का हुआ तबादला, गिरजानंद किस्कू बने बाघमारा के नये अंचलाधिकारी
Baghmara CO transferred, Girjanand Kisku becomes the new Circle Officer of Baghmara

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। अंचल कार्यालय बाघमारा में चल रहे धरना प्रदर्शन एवं बाघमारा के केशरगढ़ा में चाल धसने जैसे कई मामले को लेकर सुर्खियों में रहे अंचल अधिकारी बाघमारा बालकिशोर महतो का तबादला हो गया है। उनकी जगह गिरजानंद किस्कू बाघमारा के नये अंचल अधिकारी बनाए गए हैं। इससे पहले गिरिजानंद किस्कू गिरिडीह के पीरटांड़ में अंचल अधिकारी के पद पर नियुक्त थे। वही पूर्व अंचलाधिकारी बाघमारा बाल किशोर महतो को सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी धनबाद के पद पर पदस्थापित किया गया है। बता दे की गिरजानंद किसको पूर्व में बाघमारा के बीडीओ भी रह चुके हैं।



