गाजियाबाद

गाय बांधने को लेकर विवाद, महिला और परिवार पर लाठी–डंडों से हमला

लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में मारपीट की घटना, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद : लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की शिव वाटिका कॉलोनी में मंगलवार को गाय बांधने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। सफाई कर रही एक महिला और उसके परिवार पर कॉलोनी के कुछ लोगों ने लाठी–डंडों से हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिव वाटिका कॉलोनी निवासी कुसुम लता पत्नी राजकुमार ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपनी गाय का गोबर उठाने के बाद सफाई कर रही थीं। इसी दौरान कॉलोनी के ही निवासी शाद, जफर और तस्लीम पुत्र शब्बीर वहां पहुंचे और बिना किसी कारण के गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट करने की कोशिश की।
शोर सुनकर कुसुम का बेटा लवकुश, प्रदीप और पति राजकुमार मौके पर पहुंचे। आरोप है कि तभी आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया, जिसमें प्रदीप और राजकुमार घायल हो गए। मारपीट के बाद कॉलोनी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पीड़िता के अनुसार पूरा विवाद गाय को बांधने की जगह को लेकर हुआ था।
थाना लोनी बॉर्डर पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनी में पशुओं को बांधने और रास्ता अवरुद्ध होने से कई बार विवाद उत्पन्न हो चुके हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button