गोड्डा
आपदा प्रबंधन प्राधिकार (डीडीएमए) की समीक्षा बैठक संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : आज दिनांक 12 नवंबर 2025 को समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त , गोड्डा अंजली यादव एवं पुलिस अधीक्षक गोड्डा मुकेश कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से आपदा प्रबंधन प्राधिकार (डीडीएमए) की समीक्षा बैठक आहूत की गई। उक्त बैठक में उपायुक्त के द्वारा पिछली बैठक के अनुपालन प्रतिवेदन पर विचार विमर्श करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा -निर्देश दिए गए। बैठक में उपायुक्त के द्वारा आपदा प्रबंधन विभाग, गोड्डा के प्रभारी पदाधिकारी को निदेश दिए गए कि जिले में विभिन्न प्राकृतिक आपदा से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को आपदा प्रबंधन विभाग के तहत सहायता राशि दी जाए। साथ ही साथ विभिन्न अंचलों से प्राप्त आवेदनों पर विचार करते हुए यथाशीघ्र सहायता राशि की भुगतान की जाए। वैठक में वर्ष 2025-26 में हुए प्राकृतिक आपदाओं से संबंधित 27 मामलों पर विचार- विमर्श किया गया। जिसमें कुल सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के 04 आवेदनों की स्वीकृति, पानी में डूबने से मृत्यु संबंधित 9 आवेदनों की स्वीकृति, वज्रपात से मृत्यु से संबंधित 6 आवेदनों की स्वीकृति तथा अग्निकांड से संबंधित 8 आवेदनों की स्वीकृति प्रदान की गई।बैठक में अपर समाहर्ता गोड्डा प्रेमलता मुर्मू ,सिविल सर्जन गोड्डा डॉ0 एससी शर्मा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अविनाश कुमार पूर्णेन्दु , नगर प्रशासक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अरविंद प्रसाद अग्रवाल सहित आपदा प्रवंधन विभाग के कर्मीगण मौजूद थे।



