अमरोहा

Ok आधार अपडेट सेवा बंद होने पर डाकघर में विवाद

RTI कार्यकर्ताओं और पोस्टमास्टर के बीच बहस, मशीन खराब होने का दिया तर्क

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हसनपुर : ग्रीन सिटी कॉलोनी स्थित मुख्य डाकघर में गुरुवार को आधार कार्ड अपडेट सेवा बंद होने को लेकर विवाद हुआ। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनदयाल यादव अपने दो बच्चों के आधार कार्ड संशोधन के लिए डाकघर पहुंचे थे।
मुख्य पोस्टमास्टर राधेश्याम ने आधार अपडेट से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वे भी कानून के जानकार हैं और आज किसी भी कीमत पर आधार कार्ड नहीं बनाएंगे। इस पर यादव ने अन्य आरटीआई कार्यकर्ताओं को बुला लिया।
दीनदयाल यादव ने डाकघर कर्मियों को उनके व्यवहार में सुधार लाने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर सुधार नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन करेगा।
पोस्टमास्टर का कहना है कि पिछले तीन दिन से मशीन खराब है। वे रोज दोपहर 2 से साढ़े 4 बजे तक आधार अपडेट का काम करते हैं। स्टाफ की कमी के कारण समय सीमित रखा गया है।
इस मौके पर प्रमोद शर्मा, प्रवीण अग्रवाल, सरफराज अली एडवोकेट, जाकिर हुसैन, नीरज शर्मा, अनुपम त्यागी और अरुण त्यागी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button