गोड्डा

जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार की  संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा अवैध पत्थर, बालू, कोयला खनन के रोकथाम के लिए पूर्व की बैठक में लिए गये निर्णय के अनुपालन की बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिला खनन पदाधिकारी सन्नी कुमार के द्वारा की अब तक की गयी कार्रवाई की जानकारी ली गई। उपायुक्त के द्वारा जिला खनन पदाधिकारी को  निर्देश दिए गए कि जिले में अवैध खनन, परिवहन, भंडारण करने वालों पर सख्त कार्रवाई किए जाएं। उन्होंने कहा कि अवैध खनन रोकने की दिशा में अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी सभी समन्वय स्थापित कर कार्य करें।
इसके अलावा उपायुक्त के सभी थाना प्रभारी से उनके क्षेत्र में स्थित बालू घाटों की स्थिति की जानकारी ली गई और अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी को उनके क्षेत्र में पड़ने वाले बालू घाट में चौकीदार की ड्यूटी लगाने के अलावा अत्यधिक दक्ष चौकीदार को कंप्यूटर से संबंधित कार्यों में लगाने के  निर्देश दिए गए। बैठक में उपायुक्त के द्वारा जिला खनन पदाधिकारी से पृच्छा किया गया कि अवैध के मामले में जिला खनन कार्यालय के द्वारा कितनी प्राथमिकी दर्ज की गई है तथा अंचल अधिकारियों/थानाप्रभारियों के द्वारा कितनी प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस पर जिला खनन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि अधिकांश प्राथमिकी जिला खनन कार्यालय के स्तर से दर्ज कराया गया है। इस पर उपायुक्त द्वारा सभी अंचल अधिकारियों को निदेश दिया गया कि जांच के क्रम अवैध का मामला पाये जाने पर अपने स्तर से प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गोड्डा/महागामा को निदेश दिया गया कि अपने-अपने स्तर से एक टीम का गठन कर अभियान के तहत् बालूघाटों पर औचक छापेमारी करते हुए नियमानुसार कार्रवाई करेंगे। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी, पुलिस उपाधीक्षक हेडक्वार्टर जेपीएन चौधरी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अविनाश कुमार पूर्णेन्दु, जिला परिवहन पदाधिकारी कंचन कुमारी भुदोलिया, खनन पदाधिकारी सन्नी कुमार सहित सभी अंचलाधिकारी मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button