गोड्डा

मृतक पप्पू अंसारी के परिजनों से अल्पसंख्यक आयोग की तीन सदस्यीय टीम ने की मुलाकात

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग की तीन सदस्यीय जांच टीम मृतक पप्पू अंसारी के परिजनों से मिलने पथरगामा थाना क्षेत्र के रानीपुर स्थित उनके आवास पर पहुंची। टीम ने मृतक की पत्नी आयशा बेगम, भाई और एक पुत्र, दो पुत्री व अन्य परिजनों से बातचीत कर तसल्ली दी और सरकारी स्तर पर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
अल्पसंख्यक आयोग की टीम में आयोग के उपाध्यक्ष प्राणेश सोलोमन, सदस्य इकरारूल हसन, सदस्य बरकत अली के साथ अपर समाहर्ता प्रेमलता मुर्मू, अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी पुलिस उपाधीक्षक हैडक्वाटर, जे पी एन चौधरी, सिविल सर्जन डॉ. एससी शर्मा, जिला कल्याण पदाधिकारी सुधीर प्रसाद सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी पोड़ैयाहाट फुलेश्वर मुर्मू, पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी दिनेश महली आदि उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button