मथुरा

गांधी-शास्त्री जयंती पर न्यायालय में गूंजे भजन

मिली विवाद समाधान की सीख

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। जिला न्यायालय के केंद्रीय सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन पर संगोष्ठी हुई। प्रभारी जनपद न्यायाधीश ने विवाद समाधान के उपाय पर प्रकाश डाला। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी जनपद न्यायाधीश रामकिशोर पांडेय ने महापुरुषों की तस्वीर पर माल्यार्पण करके किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गांधी जी के जीवन मूल्यों को आत्मसात कर विवादों का समाधान वार्ता और मध्यस्थता के माध्यम से किया जाना चाहिए। इस दौरान महात्मा गांधी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम की प्रस्तुति ने कार्यक्रम को भावपूर्ण बना दिया। संगोष्ठी का संचालन वरिष्ठ लेखालिपिक महावीर ने किया। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा, सचिव शिव कुमार लवानियां समेत अधिवक्तागण व न्यायालय के कर्मचारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button