मथुरा

भाजपा बूथ अध्यक्ष के भतीजे की गोली मारकर हत्या

पुलिस संदिग्ध पकड़े,पूछताछ जारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा के छाता कस्बे के गोवर्धन फ्लाईओवर के नीचे रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर भाजपा के आजनौख बूथ अध्यक्ष के भतीजे को बदमाशों ने दशहरा को मध्य रात्रि गोली मारी दी। मौके पर युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पुलिस फोर्स पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जानकारी के मुताबिक गांव आजनौख बूथ अध्यक्ष शुगर सिंह भतीजे अजीत (24) पुत्र जगदीश मे गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। अजीत गांव आजनौक से छाता दशहरा का मेला देखने आया था।  मृतक के पिता ने बताया कि उनके बेटे के पास किसी का फोन आया था वह छाता गया था। तभी छाता मे ही उनके बेटे को गोली मारकर हत्या कर दी। अजीत के दो छोटे छोटे बच्चे भी हैं। वहीं हत्या के मामले  मे चार लोगों का लिप्त होना बताया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया तथा कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। थाना अध्यक्ष कमलेश सिंह के अनुसार हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है और जो भी लोग हत्या में शामिल है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button