महागामा कृषि भवन में वितरण किया मूंगफली का बीज, विश्वास खानी पंचायत के किसान करेंगे मूंगफली की खेती
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
गोड्डा। महागामा अनुमंडल/ तहसील क्षेत्र के कृषि भवन, महागामा में आज महागामा प्रखण्ड के विश्वास खानी पंचायत के सभी किसानों को मूंगफली प्रत्येक किसानों को 10 किलो वितरण किया गया। Bo, शशि, BTM सुनील कुमार, महागामा प्रखण्ड प्रमुख के पति असलम, विश्वास खानी के कृषक मित्र, रमेश चंद्र शाह और कुंदन सहित सभी पदाधिकारी ने मिलकर आज विश्वास खानी पंचायत के प्रत्येक किसानों को 10 किलो मूंगफली वितरण किया। लगभग 90 किसानों करीब 9 कुंटल मूंगफली दिया गया। सभी किसानों को मूंगफली का बीज मूंगफली की खेती करने के लिए दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि गरीब किसान खरीद के नहीं लगा सकते हैं, इस वजह से सरकार ने इस योजना का लाभ सभी गरीब किसानों को दिया, ताकि मूंगफली इससे डेवलप्ड गरीब किसान कर सके और अच्छा से अपना बाल बच्चा कपड़ा मकान रोजी-रोटी चल सके। कहा इसके पहले कुछ किसानों ने मकई लगाए थे, उनका उपजाऊ काफी अच्छा बताया गया। इस वजह से इस बार मूंगफली का खेती कर मूंगफली को उपजायेंगे, तभी योजना का जो मुख्य लक्ष्य है कि गरीब किसानों का आय में वृद्धि का जरिए बने और खुशहाली में किसानों की जीवन यापन कर देश की तरक्की में सहभागी बने।



