अलवर

अलवर में थर्ड ग्रेड टीचर के घर 20 लाख की चोरी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

अलवर शहर में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। अरावली विहार थाना क्षेत्र के अलकापुरी के मकान नम्बर 90 में एक महिला टीचर के बंद मकान में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता अंजु ने बताया कि वह जोधपुर में थर्ड ग्रेड टीचर के पद पर कार्यरत हैं और वहीं निवास करती हैं। कभी-कभार ही अलवर स्थित अपने घर आती हैं।

2 मई को अंजु के बच्चे जब अलवर आए, तो उन्होंने देखा कि घर के ताले टूटे हुए हैं और सामान बिखरा पड़ा है। तुरंत परिजनों को सूचित किया गया, जिसके बाद अरावली विहार थाने में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई गई। अंजु के अनुसार, चोर घर से सोने के बड़े कानों के झुमके, चांदी की 5 अंगूठियां, 2 जोड़ी नथ, 6 जोड़ी बिछुए, एक जोड़ी माता की पातड़ी, दो मोटे चांदी के मोती, 4 जोड़ी पायल और करीब 7 हजार रुपये नकद चुरा ले गए। कुल चोरी का अनुमानित मूल्य लगभग 20 लाख रुपये है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात चोरों की तलाश में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है। पीड़िता का कहना है कि वह चाहती हैं जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी हो और उन्हें इंसाफ मिले।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button