गोड्डा

शहरी क्षेत्रों के विभिन्न छठ घाटों का किया  निरीक्षण

दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा : छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर आज दिनांक 25.10.2025 को पुलिस  अधीक्षक , गोड्डा मुकेश कुमार एवं उपविकास आयुक्त,गोड्डा  दीपक कुमार दूबे के द्वारा संयुक्त रूप से शहरी इलाके के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस  अधीक्षक,गोड्डा मुकेश कुमार के द्वारा छठ पूजा समितियों के सदस्यों से बातचीत कर तैयारियों की स्थिति और समस्याओं की जानकारी ली गई  तथा संबंधित अधिकारियों को तत्काल समस्या समाधान करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान मुलर्स टैंक  छठ घाट, राज कचहरी घाट रौतारा, शिवपुर शिवगंगा तालाब, कझिया नदी  छठ घाट सहित शहर के प्रमुख छठ घाटों का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा शिवगंगा तालाब शिवपुर के छठ घाट की भौगोलिक स्थिति, कटाव, दलदल, ढाल और जलस्तर में परिवर्तन की प्रवृत्ति का बारीकी से अवलोकन किया गया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना-रहित और सुविधा-युक्त छठ महापर्व का आयोजन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए पूरा प्रशासनिक तंत्र सजग एवं तत्पर है।
निरीक्षण के क्रम में एप्रोच रोड की स्थिति देखी गई और निर्देश दिए गए  कि जहां-जहां गड्ढे हैं उन्हें तुरंत भरा जाए, अंडरपास से पानी हटाया जाए और यातायात मार्ग पूरी तरह अवरोध-मुक्त रखा जाए। निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को छठ घाटों पर CCTV कैमरे लगाने, अस्थायी नियंत्रण कक्ष स्थापित करने, तथा आपदा-प्रबंधन टीम को मुस्तैद रखने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने विभिन्न  छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती तथा यातायात प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी घाटों पर सुरक्षा की दृष्टि से विशेष गश्ती दल एवं निगरानी टीम तैनाती की गई है।
इस दौरान उपविकास आयुक्त , गोड्डा  के  द्वारा छठ घाटों की सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा, बैरिकेडिंग, पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।निरीक्षण के क्रम में  उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, यह जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि सभी छठ घाटों पर सफाई और प्रकाश व्यवस्था समय पर पूर्ण कर ली जाए तथा जलासयों में सुरक्षा के पर्याप्त उपाय किए जाएं। उन्होंने  सभी को मिलकर छठ पर्व की तैयारी को समयबद्ध और व्यवस्थित रूप से पूरा करने का निर्देश दिया।
मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक  प्रियदर्शी, नगर प्रशासक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी  अरविंद प्रसाद अग्रवाल,नगर थाना प्रभारी एवं दिनेश महली सहित  नगर परिषद  के कर्मीगण मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button