लखीमपुर

बेहजम में बिजली की अंधाधुंध कटौती से हाहाकार

दिनभर सप्लाई शून्य तो शाम को अघोषित कटौती

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

लखीमपुर-खीरी : बेहजम ।जनपद के उपकेंद्र बेहजम क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में दिनभर बिजली आपूर्ति लगभग शून्य बनी रहती है, वहीं शाम होते ही प्रतिदिन अघोषित बिजली कटौती शुरू हो जाती है।लगातार हो रही कटौती से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। शाम के समय बिजली न रहने से घरों में भोजन बनाने में कठिनाई हो रही है, वहीं बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। ठंड के मौसम में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि विभाग और जनता के बीच आंख मिचौली का खेल लंबे समय से जारी है, लेकिन समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि बेहजम उपकेंद्र की बिजली व्यवस्था को शीघ्र दुरुस्त किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और सामान्य जनजीवन पटरी पर लौट सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button