अमरोहा

बुखार के चलते उपचार के दौरान मेरठ के अस्पताल में युवक की मौत परिजनों में कोहराम।  

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा : हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में चार दिन से बुखार पीड़ित युवक की उपचार के दौरान मेरठ के अस्पताल में मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहारी खादर निवासी शिवम पुत्र अमर सिंह 30 वर्ष को शुक्रवार से बुखार आ रहा था। बुखार पीड़ित युवक का उपचार नगर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। रविवार की सुबह को उपचार के दौरान युवक का यूरिन आना बंद हो गया। तो नगर के निजी चिकित्सक ने हाथ खड़े कर दिए और बाहर ले जाने की सलाह दी। परिजन पीड़ित युवक को लेकर मेरठ पहुंच गए और वहां एक अस्पताल में भर्ती कर दिया। जहां देर रात उपचार के दौरान मेरठ के अस्पताल में युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को लगी तो घर पर कोहराम मच गया सोमवार की सुबह मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया मृतक अपने पीछे एक बेटी एक बेटा और पत्नी कमलेश को रोते बिलखते छोड़ गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button