पाकुड़

लिट्टीपाड़ा में एकीकृत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 182 से अधिक लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ

Integrated health camp organised in Littipada, more than 182 people benefited from it

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत ग्राम मसपाड़ा एवं गोकुलपुर में एक विशेष एकीकृत स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार द्वारा किया गया, जिसमें 182 से अधिक लाभार्थियों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर का मुख्य फोकस मलेरिया, कालाजार एवं फाइलेरिया जैसे वेक्टर जनित रोगों की जांच, पहचान एवं रोकथाम पर केंद्रित रहा। इसके साथ ही नियमित टीकाकरण एवं अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। शिविर के दौरान नियमित टीकाकरण से वंचित बच्चों की पहचान कर उनका टीकाकरण सुनिश्चित किया गया। साथ ही लोगों को बीमारियों की रोकथाम, स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रम (IEC गतिविधियां) भी संचालित की गईं। वेक्टर नियंत्रण को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रभावित क्षेत्रों में इंडोर रेजिडुअल स्प्रे कराया गया और ग्रामीणों को इसके महत्व के बारे में जागरूक किया गया। वहीं कालाजार उन्मूलन अभियान के तहत संदिग्ध मरीजों की पहचान कर उनके सैंपल संग्रहित किए गए, जिन्हें क्यू.पी.सी.आर जांच के लिए भेजा गया, ताकि समय पर रोग की पुष्टि हो सके। इस शिविर में डॉ. दानिश, डॉ. भावेश, डीवीबीडी कंसल्टेंट अंकित कुमार, एफएलए राजू अग्रवाल, ओम प्रकाश पांडेय सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button