हापुड में मीट कारोबारियों के घर और प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी ..
गाजियाबाद स्थित इंटरनेशनल मीट प्लांट कारोबारी हाजी यासीन के घर पर भी छापेमारी..

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पूर्व में नाबालिग मजदूरों को बंधुआ बनाकर काम कराने के मामले में मसूरी थाने से गए थे जेल…
हापुड़ (यूपी) – उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में कई स्थानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी। मीट कारोबारी हाजी यासीन तोड़ी वाले के यहां छापा । टीचर दंपति के घर पर इनकम टैक्स की छापेमारी, टीचर गौरव गुप्ता के यहां चल रही छापेमारी । मीट कारोबारी मुंशी असलम कुरेशी के घर पर रेड ।, 4 अलग अलग स्थानों पर चल रही छापेमारी।
दर्जनों गाड़ियों के साथ पहुंचे इनकम टैक्स के अधिकारी । टीम घर के अंदर खंगाल रही अहम दस्तावेज । हापुड के बुलंदशहर रोड, ईदगाह रोड , कृष्णा नगर, श्री नगर में छापेमारी की जा रही है।
आपको बता दें कि गाजियाबाद स्थित इंटरनेशनल मीट प्लांट के मालिक और मिट कारोबारी हाजी यासीन के हापुड स्थित घर पर भी इनकम टैक्स की टीम ने छापेमारी की है। हाजी यासीन और उनकी पत्नी सहित 6 लोगों को गाजियाबाद के मसूरी थाना पुलिस ने मीट प्लांट में करीब 25 नाबालिग मजदूरों को बंधुआ बनाकर जबरन काम कराने के मामले मे जेल भेजा था । जिसके बाद लगभग 6 माह तक हाजी यासीन और उनकी पत्नी जेल में रहने के बाद जमानत पर आए हुए हैं ।…




