गोड्डा

प्रखंड कृषि तकनीकी सुचना केन्द्र का भवन जर्जर, नहीं हो रहा उपयोग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बसंतराय। प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड कृषि तकनीकी सुचना केन्द्र का भवन लम्बे समय से जर्जर पड़ा हुआ है। आज की तारीख में इसका सुधि लेने वाला कोई नहीं है। आपको जानकारी हो कि सात वर्ष पूर्व में ही करीब बीस लाख रुपए की लागत से भवन का निर्माण कराया गया था। भवन निर्माण कार्य में संवेदक द्वारा भारी अनियमितता बरती गई थी। कुछ ही महीनों में छत से पानी टपकना और दीवारों में दरारें पड़ने लगी थी। धीरे धीरे भवन पुरी तरह जर्जर हो गया।बताते चले कि संवेदक द्वारा भवन में न तो पानी और न ही बिजली की समुचित व्यवस्था कराई गई थी। जिसका नतीजा यह हुआ कि भवन का उपयोग पुरी तरह से अब तक नहीं हुआ। भारी भरकम सरकारी राशि से बना ये भवन आज की तारीख में सिर्फ शोभा की वस्तु बन कर रह गया और देखते ही देखते खंडहर में तब्दील हो गया और सालों से भवन में ताला लटका हुआ है।
पवन कुमार कापरी ने कहा कि जर्जर भवन रहने के चलते कृषि सम्बन्धी कार्यो के निष्पादन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कृषि संबंधी कार्यक्रम हो या बैठक के लिए प्रखंड कार्यालय का सहारा लेना पड़ता है। जर्जर भवन के सम्बन्ध में जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आत्मा को लिखित सूचना उपलब्ध करा दिया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button