धनबाद

जेएलकेएमके महिला मोर्चा के धनबाद जिला अध्यक्ष भारती महतो एवं महिला थाना प्रभारी वर्षा रानी ने एक- दूसरे को जड़ा थप्पड़

JLKMK Mahila Morcha's Dhanbad district president Bharti Mahato and women police station in-charge Varsha Rani slapped each other

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। मामला उस समय दिलचस्प हो जाता है जब कोई अजीबोगरीब घटना घटे। एक मामले के संबंध में जेएलकेएम के महिला मोर्चा के धनबाद जिला अध्यक्ष भारती महतो महिला एवं बाल संरक्षण थाना कतरास/ बाघमारा पहुंची थी। बहुत इंतजार के बाद जब थाना प्रभारी से मिली, कुछ जानकारी मांगी, तब महिला थाना प्रभारी वर्षा रानी ने जिला अध्यक्ष भारती महतो को बाहर निकाल कर एक थप्पड़ जड़ दी। उसी के जवाब में भारती महतो ने भी थाना प्रभारी वर्षा रानी के गाल में एक थप्पड़ जड़ दिया। आगे आपको बताते चलें कि महिला थाने में क्या कुछ हुआ था । हुआ यह था कि पति- पत्नी के बीच विवाद को लेकर जेएलकेएम के महिला मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष भारती महतो पहुंची थी महिला एवं बाल संरक्षण थाना बाघमारा बाघमारा। बाघमारा के कतरास महिला एवं बाल संरक्षण थाना में पति पत्नी के विवाद में एक पक्ष के परिजन को जबरन थाना में बैठाने को लेकर थाना प्रभारी वर्षा रानी और जेएलकेएम महिला मोर्चा के धनबाद जिला अध्यक्ष भारती महतो के बीच पहले नौंक झोंक हुआ और फिर थाना प्रभारी वर्षा रानी ने बाहर निकलकर जिला अध्यक्ष को थप्पड़ जड़ दिया गया। जिसके बाद भारती महतो ने भी गुस्से से लाल पीली होकर थाना प्रभारी वर्षा रानी को थप्पड़ जड़ दिया। जेएलकेएम नेत्री भारती महतो ने बताया कि पति पत्नी के बीच उड़ीसा में मामला दर्ज है। लड़की पक्ष को कतरास महिला थाना से नोटिस भेजा गया था और एक पक्ष के परिजन को महिला थाना में सुबह से बैठा कर रखा गया था। इसी का कारण पूछने पर बाघमारा महिला थाना प्रभारी वर्षा कुमारी नाराज हो गई और पहले जबरन बाहर निकल दिया और बाहर आकर थप्पड़ जड़ दिया। विरोध में मैने भी थप्पड़ लगा दी। वर्षा कुमारी ने उक्त थप्पड़ कांड पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। बाघमारा महिला थाना में थप्पड़ कांड के बाद जे एल के एम कार्यकर्ता जमा होने लगे और थाना प्रभारी वर्षा रानी का जब विरोध करने लगे। तब आनंद फानन में कतरास थाना प्रभारी आशीत कुमार सिंह महिला थाना पहुंचे और दोनों में सुलह कराने की कोशिश करने लगे घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद दोनों में समझौता हो गया ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button