मथुरा
मथुरा में बीजेपी कार्यकारिणी से नाराज लोधी समाज
कार्यकारिणी में जगह नहीं मिलने पर किया पार्टी का बहिष्कार, लगाए नारे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा : बीजेपी महानगर कार्यकारिणी में लोधी राजपूत समाज को प्रतिनिधित्व नहीं मिलने से विवाद खड़ा हो गया है। समाज के लोगों ने बीएसए कॉलेज के पीछे एक बैठक आयोजित की। इस बैठक में लोधी समाज के प्रबुद्ध जन शामिल हुए बैठक का मुख्य उद्देश्य भाजपा की कार्यकारिणी में उनके समाज के किसी भी पदाधिकारी को स्थान न देना है इस नाराजगी के चलते हुए बैठक में भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की गई और पार्टी का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। नए महानगर अध्यक्ष राजू यादव की नियुक्ति के बाद कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है। विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकारिणी का विस्तार हुआ। लेकिन लोधी राजपूत समाज के एक भी कार्यकर्ता को शामिल नहीं किया गया। बैठक में समाज के गणमान्य लोगों ने कहा कि अगर उन्हें मान-सम्मान नहीं मिल रहा है तो वे नए राजनीतिक विकल्प की तलाश करेंगे। उन्होंने पार्टी के इस रवैये का विरोध दर्ज कराया। प्रबुद्ध जनों ने कहा कि यदि पार्टी का यही राव रहा तो आने वाले चुनाव में लोधी समाज अपना विकल्प चुनेंगे। जिसका खामियाजा भाजपा को भुगताना पड़ सकता है।



