रामपुर शाहबाद
वकील की मजबूत पैरवी और प्रयासों से 13 सालों बाद एक बरी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। लगभग 13 सालों से अदालत से इंसाफ की तलाश में लगे बिलाल अहमद को आखिरकार इंसाफ मिल ही गया। एडवोकेट सैयद शादाब मियां के प्रयासों से वह केस से बरी हो गए है।बताते चले कि बिलाल अहमद ने कुछ महीने पहले ही अपने केस की बागडोर एडवोकेट सैयद शादाब मियां के हाथ में सौंपी थी। एडवोकेट सैयद शादाब मियां ने अपराध संख्या 253/ 2013 को स्टडी कर कोर्ट में अपनी काबिलियत के दम मजबूत पैरवी की और कोर्ट से लगभग 13 सालों के बाद बिलाल अहमद को इंसाफ मिला और उनको कोर्ट ने बरी कर दिया।

