मथुरा

बिल सही कराने पहुंची महिला को एसडीओ ने फटकारा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। कोसीकलां में विद्युत विभाग द्वारा लगाए गए मेगा शिविर में पांच लाख का बिल सही कराने पहुंची महिला को एसडीओ ने फटकार लगा दी। जैसे ही एक्सईएन सुरेंद्रपाल सिंह को जानकारी मिली तो उन्होंने महिला की समस्या का तत्काल निदान कराया। मीना नगर में रहने वाली महिला का बिल पांच लाख रुपये आने के बाद महिला इसे ठीक कराने के लिए वह महीनों से मशक्कत कर रही थी। विभाग के मेगा शिविर में महिला बिल सही कराने के लिए एसडीओ शिवम रावत के पास पहुंची थी। महिला ने बताया कि कनेक्शन उसके स्वर्गीय ससुर गजराज के नाम से है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बिल सही कराने को लेकर एसडीओ ने कहा सुनी के बाद उसे फटकार दिया। इसी दौरान वहां एक्सईएन सुरेंद्रपाल सिंह पहुंच गए। उन्होंने मामला सुना तो तत्काल इसका निस्तारण कराने के निर्देश दिए। तब जाकर महिला ने राहत की सांस ली। हालांकि उपभोक्ता से पूछने पर उन्हाेंने किसी भी प्रकार के मामले से इंकार कर दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button