झुंझुनू

गुढ़ा में एक्स सर्विसमैन वेलफेयर समिति टोड़ी के कार्यालय भवन का शिलान्यास 

लेफ्टिनेंट कर्नल कमलकांत रेपस्वाल के हाथों लगा कैंटीन का शुभ मुहुर्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं गुढ़ागौड़जी। कस्बे के उदयपुरवाटी रोड़ पर शनिवार को उदयपुरवाटी ब्लॉक एक्स सर्विसमैन वेलफेयर समिति टोड़ी के कार्यालय भवन का मुहूर्त लगाया गया। कार्यक्रम के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल के के रेपस्वाल ने कहा कि इस भवन का निर्माण होने के बाद यहां पर एक ही छत के नीचे एक्स सर्विसमैनों के दैनिक जीवन में काम आने वाली खाद्य सामग्री से लेकर हर प्रकार की वस्तुएं उपलब्ध करवाई जाएगी। जिससे किसी भी काम के लिए एक्स सर्विसमैनों को झुंझुनू नहीं जाना पड़ेगा। इस मौके पर लेफ्टिनेंट के के रेपस्वाल,एसपीएस कटेवा,कर्नल सुल्तान सिंह, कर्नल जानू,कर्नल शौकत अली, लेफ्टिनेंट महेंद्र सिंह,कैप्टन खेमचंद खेदड़,एक्स मैन बजरंग पहलवान पोंख,हवलदार रामावतार लमोड़,एक्स मैन रामस्वरूप झाझडि़या,हवलदार नेमीचंद,हवलदार महावीर प्रसाद,रामनिवास मुंड,ओम प्रकाश महला,याकूब अली सहित सैकड़ो भूतपूर्व सैनिक मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button