बरेली

सिद्धार्थ एकेडमी में मनाया गया ब्लैक डे और पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली :  सिद्धार्थ एकेडमी में 14 फरबरी शनिवार  को ब्लैक डे के रूप में मनाया गया। इसमें पुलवामा हमले में शहीद हुए देश के वीर सपूतों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने शहीदों को रंगोली बना कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवं शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। समिति की प्रबंधक शालिनी मिश्रा ने पुलवामा हमले को कायराना आतंकी हमला बताया । उपाध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा देश हमेशा अपने शहीदों का ऋणी रहेगा और हम सभी को अपनी सेना के त्याग तपस्या अदम्य साहस एवं उनके बलिदान के प्रति सच्ची प्रतिष्ठा और आस्था रखनी चाहिए ।  इस मौके पर सेंटर के मैनेजर धीरज सिंह ,ट्रेनर महिमा और  छात्र छात्राएं हर्षिका , आशिका, खुशी ,ज्योति मुस्कान, सौरभ, शैलेन्द्र ,अमन, वैदेही आदि उपस्थित रहे ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button