अमरोहा

सड़क हादसे में घायल की 5 दिन उपचार के बाद मेरठ में मौत

परिवार में मचा कोहराम।

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा आदमपुर थाना क्षेत्र निवासी ग्रामीण घर लौटते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया था।घायल हालत में निजी चिकित्सक के जहां भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों के द्वारा उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। लेकिन परिजन घायल युवक को मेरठ ले गए जहां उपचार के दौरान पांचवें दिन उपचार के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को घर लाया गया।
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव गुरेठा निवासी फतेह सिंह पुत्र कल्लू 34 वर्षीय बुधवार की शाम साइकिल से अपने घर जा रहा था जैसे ही उसकी साइकिल गुरेठा गौशाला के निकट पहुंची तो सामने से आ रही अज्ञात बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से फतेह सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को उपचार के लिए परिजनों द्वारा निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया जहां हालत में सुधार न होने पर परिजन घायल को मेरठ ले गए जहां 5 दिन उपचार के बाद रविवार की देर रात फतेह सिंह की मौत हो गई। फतेह सिंह की मौत का समाचार मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को परिजन शव लेकर घर पहुंचे। जहां गंगा घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया। वहीं मृतक ने अपने पीछे दो बेटी एक बेटा एवं पत्नी रूपवती को रोते बिलखते छोड़ा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button