बोकारो

जिले में विधिक सेवाओं को और सुदृढ़ करेगा बोकारो का पहला लॉ फर्म: न्यायमूर्ति एस के अग्निहोत्री

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। बोकारो इस्पात नगर अंतर्गत 183 को -ऑपरेटिव कॉलोनी में जिले के पहले लॉ फर्म का शुभारंभ किया गया जहां न्यायमूर्ति अधिवक्ता नेता सहित कई सामाजिक लोगों ने भी शिरकत की। जिले के प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता एवं भारत सरकार के जलशक्ति मंत्रालय में NMCG के पूर्व संयोजक संजय कुमार चौबे के पुत्र तथा उच्च न्यायालय एवं बोकारो व्यवहार न्यायालय में अभ्यासरत अधिवक्ता शीतल समीर चौबे,अधिवक्ता रंजन कुमार मिश्र,जितेंद्र सिंह,अमात्य सिंह एवं रश्मि कुमारी ने संयुक्त रूप से R K mishra लॉ फर्म का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिले के पूर्व न्यायधीश एवं फर्म के वैधानिक सलाहकार न्यायमूर्ति संतोष कुमार अग्निहोत्री जी ने बताया कि यह फर्म केवल व्यापारिक मंशा से नहीं अपितु समाज के गरीब वंचित लोगों को मुफ्त विधिक सेवा एवं न्याय दिलवाने के प्रति भी अपना प्रयास सदैव करती रहेगी। फर्म का उद्घाटन करते हुए गोमिया के पूर्व विधायक लम्बोदर महतो ने कहा कि श्री चौबे का पूरा परिवार ही शिक्षा तथा अन्य सामाजिक सेवाओं से सदैव जुड़ा रहा है। श्री चौबे के पुत्र भी अपने परिवार की इसी थाती को आगे बढ़ाते हुए समाज को विधिक सेवा प्रदान करेंगे इसका पूर्ण विश्वास है। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद न्यायमूर्ति पंकज कुमार श्रीवास्तव जी ने कहा कि अपने पेशे को करते हुए समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति को मुफ्त विधिक सेवा से न्याय दिलवाने का यह प्रयास प्रशंसनीय है एवं अन्य लोगों को भी अपने अपने पेशे में गरीब वंचितों के मदद के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर फर्म के संचालक अमात्य सिंह ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडे एवं अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी रवि रंजन कुमार मौजूद रहे। समारोह में जहां अधिवक्ता समूह से आशीष मिश्र,रंजीत गिरी,लड्डू दुबे,शिवेश पाठक,अजय ओझा,गुड्डू यादव,सत्यदेव कुमार मौजूद रहे, वही सामाजिक राजनैतिक क्षेत्र से शशिभूषण ओझा मुकुल,वीरेंद्र चौबे,सुरेंद्र पांडे,मृणाल कांत चौबे,अखिलेश ओझा,धर्मशिला त्रिवेदी,विष्णु शंकर मिश्र फागू महतो गोलू उपाध्याय, आदि सम्मिलित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button