बरेली
महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय ने मेधावियों व टैलेंट हंट के विद्यार्थियों को किया सम्मानित
मुख्य अतिथि डॉ. केशव अग्रवाल ने मेधावियों के लिए सफलता की सीढ़ियों का मार्ग बताया

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। बाल दिवस की पूर्व संध्या पर महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में गुरुवार को आयोजित छात्रवृत्ति वितरण समारोह में 80 मेधावियों और टैलेंट हंट परीक्षा में सर्वोच्च 20 स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डाॅ. केशव अग्रवाल ने कार्यक्रम को मेधावी विद्यार्थियों के लिए सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ने का मार्ग बताते हुए अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत बताया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डाॅ. केशव अग्रवाल, महाराजा अग्रसेन शिक्षा समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल, महामंत्री शशि भूषण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल, कॉलेज के निदेशक डाॅ. प्रवीन अग्रवाल, प्राचार्य डाॅ. सौरभ अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महामंत्री शशि भूषण अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाई देते हुए सफलता के मूलमंत्र बताए। नवीन सत्र के लिए नवगठित पीजी फोरम के छात्र-छात्राओं की सेरेमनी का भी आयोजन हुआ।



