बागपत

किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बागपत। वार्ड नंबर 10 के भावी प्रत्याशी भाई लोकेंद्र तोमर के नेतृत्व में क्षेत्र के गांव ढिकाना एवं जोनमाना में किसानों के मसीहा, देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में दोनों गांवों से सैकड़ों की संख्या में किसान, ग्रामीण, महिलाएं एवं युवा मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। उपस्थित लोगों ने उनके विचारों, सादगीपूर्ण जीवन और किसान हितों के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों को स्मरण किया।
इस अवसर पर भाई लोकेंद्र तोमर ने कहा कि चौधरी चरण सिंह केवल एक नेता नहीं, बल्कि किसानों की सशक्त आवाज थे। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन किसान, मजदूर और ग्रामीण समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती हमें यह संकल्प लेने का अवसर देती है कि किसानों के सम्मान, अधिकार और उन्नति के लिए निरंतर संघर्ष किया जाएगा।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने चौधरी चरण सिंह द्वारा लागू किए गए भूमि सुधार, किसान हितैषी नीतियों और ग्रामीण विकास से जुड़े निर्णयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। ग्रामीणों ने भी अपने विचार साझा करते हुए उन्हें सच्चे अर्थों में किसान मसीहा बताया।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक समरसता, भाईचारे और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का संदेश दिया गया। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने चौधरी चरण सिंह के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button