बाराबंकी
शिक्षा मित्र संघ द्वारा अंगवस्त्र एव साईकिल प्रदान कर की गई विदाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। प्राथमिक विद्यालय ज्योरी मे बीते 20 वर्ष शिक्षामित्र के रूप मे सेवा प्रदान करने वाले शिक्षामित्र मंशाराम के सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार को मसौली चौराहा स्थित पूर्व प्रधान राममूर्ति उर्फ़ लल्लू यादव के प्रतिष्ठान पर शिक्षा मित्र संघ द्वारा अंगवस्त्र एव साईकिल प्रदान कर विदाई दी गयी।
ए आर पी आदित्य वर्मा एव राजेश यादव ने कहा कि शिक्षण कार्य से जुड़ा व्यक्ति कभी सेवानिवृत्त नहीं होता है बल्कि जीवन भर समाज को सेवा देता है सेवानिवृत्त शिक्षामित्र मंशाराम के सरल व्यक्तित्व और छात्र छात्राओं के शैक्षणिक विकास मे योगदान की सराहना की। पूर्व प्रधान राममूर्ति यादव ने सेवानिवृत्त शिक्षामित्र के 20 वर्ष के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि मंशाराम शिक्षण कार्य से भले ही मुक्त हुए है लेकिन समाज को नई दिशा देने मे उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा ।
एडवोकेट रोहित यादव ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में शिक्षा मित्रों का अहम योगदान है। उनके योगदान की सराहना होनी चाहिए उन्होंने कहा कि शिक्षक की भूमिका कभी समाप्त नहीं होती है।
इस मौक़े पर शिक्षामित्र देवेंद्र वर्मा, देवेंद्र यादव, संदीप वर्मा, लवलेश यादव, अमरीश वर्मा, अनीता विश्वकर्मा, नीलू वर्मा, राम कुमार वर्मा, संतोष वर्मा सहित शिक्षामित्र संघ द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षामित्र को भावभीनी विदाई देते हुए साईकिल प्रदान की।



