गाजियाबाद

लगातार तीन चोरियों से परेशान वर्कशॉप संचालक ने पुलिस पर लगाया सांठगांठ का आरोप

थानाध्यक्ष बोले— ‘आरोप बचाव में लगाए गए हैं’

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गाज़ियाबाद। लोनी क्षेत्र की शरद सिटी कॉलोनी में कार रिपेयरिंग वर्कशॉप चलाने वाले ललित कुमार पुत्र रामकिशोर निवासी तुकमीरपुर, दिल्ली ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए गाज़ियाबाद पुलिस कमिश्नर को शिकायती पत्र सौंपा है।
ललित कुमार का कहना है कि उनकी वर्कशॉप में 23 अक्टूबर और 24 अक्टूबर 2025 की रात लगातार दो बार चोरी की घटनाएं हुईं। उन्होंने दोनों ही दिनों में 112 नंबर पर सूचना देने के बावजूद पुलिस से कोई रिसीविंग नहीं मिलने और रिपोर्ट दर्ज न होने की बात कही।
पीड़ित के अनुसार, 5 नवंबर 2025 को उनकी वर्कशॉप में तीसरी बार चोरी हुई, जिसकी CCTV फुटेज भी मौजूद है। स्थानीय लोगों की मदद से उन्होंने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा और उसकी निशानदेही पर चोरी गया कुछ सामान बरामद हुआ।
ललित का आरोप है कि थानाध्यक्ष अंकुर बिहार योगेंद्र पंवार ने उन पर समझौता करने और तहरीर में फेरबदल कराने का दबाव बनाया, साथ ही उन्होंने दावा किया कि पुलिस अपराधियों से मिली हुई है और उन्हें संरक्षण दे रही है
थाना प्रभारी का पक्ष
इस पूरे मामले पर थाना प्रभारी योगेंद्र पंवार ने बताया कि ललित कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने राजा पुत्र अय्यूब तथा उमेश कुमार उर्फ पप्पू पुत्र ज्ञानचंद निवासी डाबर तालाब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि, “पकड़े गए बदमाश की ललित द्वारा बुरी तरह पिटाई की गई थी, जिससे उसकी हालत गंभीर है। ऐसे में ललित द्वारा लगाए गए आरोप अपने बचाव के लिए हैं, ताकि किसी अनहोनी की स्थिति में वह जिम्मेदारी से बच सके
जांच की मांग
पीड़ित ललित कुमार ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर पुलिस और अपराधियों के बीच संभावित सांठगांठ की जांच की जाए, वहीं थाना प्रभारी ने कहा है कि मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button