बरेली

बड़े बकायेदारों को नोटिस भेजकर कुर्की की होगी कार्रवाई

नेशनल प्रेस टाइम,ब्यूरो
बरेली। नगर निगम का टैक्स विभाग ने अगस्त माह से वसूली तेज करने की योजना बना रहा है। इसके लिए 10 लाख से 10 करोड़ रुपये तक के बकायेदारों की नई सूची बनाई जा रही है। पिछले साल की सूची के कई ऐसे बकायेदार हैं जो हाउस टैक्स जमा कर चुके हैं।निगम ने हर जोन को 80 लाख रुपये प्रतिमाह जमा करने का लक्ष्य दिया गया है। ऐसे प्रतिष्ठान, व्यावसायिक संपत्तियां और आवासीय भवन जिन पर 10 लाख रुपये के अधिक का टैक्स बकाया है, उनकी सूची तैयार की जा रही है। पांच सरकारी विभाग हैं जिन पर दो करोड़ से 10 करोड़ रुपये तक बकाया है।
कर निर्धारण अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि पहले चरण में 50 सबसे बड़े बकायेदारों की सूची बनाई जा रही है। प्रत्येक को बकाया भुगतान के लिए अंतिम नोटिस भेजा जाएगा। यदि तय समय पर भुगतान नहीं होता है, तो संपत्ति कुर्क कर नीलामी की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button