अमरोहा
मुख्य रास्ते पर जमा गंदे पानी से आवागमन प्रभावित
समाधान न होने पर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन की चेतावनी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा हसनपुर। गंगेश्वरी विकासखंड क्षेत्र के गांव सिकरौली मिलक में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है। सोमवार को ग्रामीणों ने गांव के मुख्य मार्ग पर जमा गंदे पानी को लेकर नाराजगी जताई और ग्राम प्रधान की कथित लापरवाही का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
ग्रामीणों के अनुसार मिलक घेर से सिकरौली मिलक स्थित शिव मंदिर तक करीब 200 मीटर रास्ते पर काफी समय से गंदा पानी जमा है। यह मार्ग आसपास के गांवों को जोड़ता है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों, राहगीरों तथा स्कूली बच्चों का आवागमन रहता है। जलभराव के चलते लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि लगातार पानी जमा रहने से सड़क के किनारे स्थित मकानों की हालत भी खराब हो रही है और कभी भी हादसा होने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर पक्का नाला बनवाकर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं कराया गया तो जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान भोलू, डालचंद, रगवर, टेकू, हरचरन, महेश, धर्मा, सुकवा, , हुकम सिंह आदि मौजूद रहे।



