मुरादाबाद

मुरादाबाद के सबीह खान एप्पल के नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर बने

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। एप्पल ने भारतीय मूल के सबीह खान को अपना नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर नियुक्त किया है। वे जेफ विलियम्स की जगह लेंगे, जो इस साल के अंत में रिटायर हो रहे हैं। सबीह खान का जन्म 1966 में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हुआ था।
सबीह खान पिछले 30 साल से एप्पल में काम कर रहे हैं और वर्तमान में ऑपरेशंस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हैं।
सबीह खान के सफर की शुरुआत
सबीह खान का जन्म 1966 में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हुआ था। स्कूली दिनों में वे अपने परिवार के साथ सिंगापुर चले गए और बाद में अमेरिका आकर बस गए। उन्होंने टफ्ट्स यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की और फिर RPI से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में मास्टर्स किया।
1995 में वे एप्पल में शामिल हुए, लेकिन इससे पहले जीई प्लास्टिक्स में इंजीनियर के तौर पर काम कर चुके थे। एप्पल में उन्होंने कंपनी के ग्लोबल सप्लाई चेन, मैन्युफैक्चरिंग और सस्टेनेबिलिटी प्रोग्राम्स को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई
नई जिम्मेदारियां और बदलाव
सबीह खान इस महीने के अंत तक नया पद संभाल लेंगे। जेफ विलियम्स रिटायर होने तक डिजाइन ट और एप्पल वॉच की देखरेख करेंगे। उनके जाने के बाद डिजाइन टीम सीधे टिम कुक को रिपोर्ट करेगी यह बदलाव एप्पल के भविष्य के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जहां सबीह खान की नेतृत्व क्षमता कंपनी को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकती है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button