ललितपुर

रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा सुधा सागर कन्या इंटर कॉलेज में मनाया गया रेबीज दिवस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर- भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी शाखा, ललितपुर द्वारा सुधा सागर कन्या इंटर कॉलेज में विश्व रेबीज दिवस मनाया गया। इसमें बोलते हुये नोडल अधिकारी डॉ० आर०एन० सोनी ने बताया कि कुत्ता / बंदर/सियार/लोमड़ी के काटने से रेबीज की बीमारी हो जाती है। जिसका कोई इलाज नहीं है। यदि किसी व्यक्ति को उपरोक्त जन्तु काटता है, तो काटने वाले स्थान को 15-20 मिनिट नहाने वाले साबुन और पानी से धोना चाहिए तत्पश्चात स्वास्थ्य केन्द्र जाकर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाना चाहिए। यदि कोई कुत्ता आपके पास आ रहा है तो आपको उसके ऊपर पानी डालकर दूर भगा देना चाहिए। एंटी रेबीज वैक्सीन मेडीकल कॉलेज चिकित्सालय एवं सभी सामु०/ प्रा० स्वा० केन्द्र पर उपलब्ध रहती है रेबीज एक घातक बीमारी है अत. रेबिड ऐनीमल के काटने पर एंटी रेबीज वैक्सीन अवश्य लगवानी चाहिए। जो लोग कुत्ते को पालते हैं उनको पशु अस्पताल में उनका टीकाकरण अवश्य करा लेना चाहिए। सचिव भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी शाखा, ललितपुर डॉ० एस०पी० पाठक ने बताया कि यदि कोई जानवर आपके पास पूंछ उठाकर आ रहा है तो वह आपके ऊपर आक्रमण करने आ रहा है और यदि कोई जानवर पूंछ हिलाते हुये आ रहा है तो वह आपसे भोजन चाह रहा है। इस बीमारी की जानकारी ही इसक बचाव है। यह बीमारी दूध के द्वारा नहीं फैलती है। यह बीमारी संक्रमित जानवर के काटने या खरोंचने से फैलती है, जिससे वायरस व्यक्ति के तंत्रिकातंत्र में प्रवेश कर जाता है और धीरे-धीरे तंत्रिकाओं के माध्यम से मस्तिष्क में पंहुचता है. जहां यह मस्तिष्क को सक्रमित कर देता है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुधासागर इंटर कालेज, श्रीमति कल्पना जैन अध्यापक गण एवं छात्र-छात्रायें तथा उप संरक्षक भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी राजेश लिटौरिया, जिला प्रभारी रेडक्रॉस सोसायटी  अजय बरया, आदेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button