बरेली

विधि विभाग एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में दो शोधार्थियों का प्री पीएचडी प्रस्तुतीकरण किया

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बरेली। बुधवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय में दो शोधार्थियों का प्री पीएचडी प्रस्तुतीकरण कार्यकम संपन्न हुआ। प्रस्तुतीकरण में  प्रोफेसर ओ .पी. राय प्राचार्य बरेली कॉलेज बरेली ,  विधि संकाय अध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष/ रिसर्च कॉर्डिनेटर डॉ अमित सिंह , प्रो ए .के. सिंह चीफ़ वॉर्डन एमजे पी आर यू, डॉ संजय यादव विभागाध्यक्ष विधि, बरेली कॉलेज बरेली उपस्थित रहे। सभी अतिथिगण का स्वागत प्लांट और शॉल भेंट कर किया गया सभी ने शोधार्थियों को शोध को प्रभावशाली बनाने तथा फाइनल सबमिशन के लिए कुछ  महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
प्रथम प्रेजेंटेशन शोधार्थी सृष्टि रुहेला  ने शीर्षक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जनरेट वर्क इन कॉपीराइट लॉ पर दिया शोधार्थी ने ए आई जेनरेटेड वर्क एवं उसके ओनरशिप विवाद को लेकर , कॉपी राइट लॉ संशोधन , ए आई पर रिस्ट्रिक्शन को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। शोधार्थी द्वारा शोध सुपरवाइजर प्रोफेसर ओ. पी. राय  प्राचार्य बरेली कॉलेज बरेली   के अंडर में पूर्ण किया जा रहा है शोधार्थी मृदुल शुक्ला ने अपनी प्रेजेंटेशन शीर्षक जम्मू कश्मीर राज्य के संदर्भ में अनुच्छेद 370 एवं 35 ए का प्रभाव: एक विधिक अध्ययन पर अपनी प्रस्तुति दी शोधार्थी द्वारा शोध प्रोफेसर  ओ.  पी. राय के सुपरविजन में पूर्ण किया। शोधार्थी  ने भारतीय संविधान अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के प्रभाव और विधिक स्थिति का विश्लेषण अपने शोध में किया। संपूर्ण कार्यक्रम डॉ अमित सिंह के निर्देशन में पूरा किया गया।इस अवसर पर विधि विभाग के शिक्षक डॉ शहनाज अख्तर, डॉ अनुराधा यादव ,डॉ लक्ष्मी देवी ,डॉ प्रवीण कृष्ण चौहान ,नईमुद्दीन , श्रीमती ज्योति मिश्रा,प्रेक्षा सिंह , श्रीमती निधि शंकर, डॉ सचिन रस्तोगी तथा रिसर्च स्कॉलर  राष्ट्र वर्धन, शैलेंद्र ,श्रद्धा स्वरूप एवं एल एल एम की छात्र-छात्राएं और विधि विभाग के अन्य कर्मचारी गुलाब सिंह ,राम वचन ,मोहित आदि सभी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button