बरेली
थ्री डॉटस स्कूल में अपग्रेड सेरेमनी मनाई गई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। थ्री डॉटस स्कूल, श्रीकृष्ण लीला काम्पलेक्स प्रेमनगर में मंगलवार को अपग्रेड सेरेमनी समारोह का आयोजन किया गया जिसमें छोटे-छोटे बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें नृत्य-नाटिका में गणेश जी बने वात्सल्य शर्मा ने इधर-उधर शंकर के रूप में शौर्य बंसल, युवांश आदि बच्चों ने मोहक नृत्य से शमां बांध दिया जिसमें स्कूल के प्रबंधक सौरभ मेहरोत्रा ने पुरूस्कार वितरण किया। कार्यक्रम में दिव्या भाटिया, कविता आनंद, छवि कपूर, कविता अग्रवाल, निहारिका मेहरोत्रा आदि का सहयोग रहा।



