अमेठी

चिकित्सीय अवकाश पर गए जिला समाज कल्याणअधिकारी

डी एम ने परियोजना निदेशक को दिया अतिरिक्त प्रभार

17 दिसम्बर को मुख्य मंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम स्थगित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। जिला समाज कल्याण अधिकारी नलिन राज चिकित्सीय अवकाश पर चले गए हैं।डी एम संजय चौहान ने परियोजना निदेशक ऐश्वर्य यादव को जिला समाज कल्याण अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। 17 दिसम्बर को नवोदय विद्यालय परिसर में प्रस्तावित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम स्थगित हो गया है।नयी तिथि जारी नहीं की गई है।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों के चयन में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार को रोकने के लिए शासन ने आवेदन करने वाले सभी लाभार्थियों का स्थलीय सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं। शासन की ओर से जनपद का लक्ष्य 308 आवंटित है। लाभार्थियों के सत्यापन का काम चल रहा था।इसी बीच जिला समाज कल्याण अधिकारी नलिन राज ने चिकित्सीय अवकाश ले लिया। उनकी ओर से सी डी ओ को चिकित्सकीय अवकाश और मुख्यालय छोड़ने की अनुमति का प्रार्थना पत्र 9 दिसम्बर को दिया गया है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी के चिकित्सीय अवकाश पर जाने के बाद डी एम ने परियोजना निदेशक को जिला समाज कल्याण अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। लाभार्थियों के स्थलीय सत्यापन का काम अभी तक पूरा नहीं हो पाया है।
परियोजना निदेशक ने बताया कि 17दिसम्बर को सामूहिक विवाह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।नई तिथि अभी तय नहीं हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button