खैरथल

उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा ने किया बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का विधिवत अनावरण 

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल: ग्राम श्यामाका, खैरथल में श्री जाटव समाज संस्था द्वारा आयोजित भारत रत्न, संविधान निर्माता डां भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए प्रतिमा का विधिवत अनावरण राजस्थान के उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने किया।
इस दौरान विभिन्न प्रतिभावान बच्चों का सम्मान भी किया गया।
इस गरिमामय एवं ऐतिहासिक अवसर पर नेता प्रतिपक्ष  टीकाराम जूली , जिला अध्यक्ष  महासिंह चौधरी, पंचायत समिति किशनगढ़ बास प्रधान बी पी सुमन ,पूर्व विधायक रामहेत यादव  नंद लाल बैरवा सहित अनेक गणमान्य अतिथि, समाज के प्रबुद्ध जन एवं बड़ी संख्या मे आमजन मौजूद रहे। कार्यक्रम में बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्ष, सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के प्रति उनके अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर बोलते हुए डां बैरवा ने कहा
बाबा साहेब का जीवन हमें शिक्षा, संगठन और संघर्ष के माध्यम से समाज में व्याप्त असमानताओं को समाप्त कर एक न्यायपूर्ण और समरस समाज के निर्माण की प्रेरणा देता है। उनका दर्शन आज भी हर वर्ग को सशक्त बनाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का मार्ग दिखाता है।
इसलिए  बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलते हुए एक समतामूलक, सशक्त, शिक्षित एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान हम सभी की जुम्मेवारी है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button