अमरोहा
मुरादाबाद डीआईजी मुनिराज ने तिगरी मेले का किया निरीक्षण
अमरोहा के गजरौला में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा जनपद में धनौरा सर्किल के गजरौला के तिगरी धाम पर लगने वाले ऐतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। मेले में आने वाली 5 तारीख को मुख्य स्नान होगा, जिसके लिए तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इसी क्रम में, मुरादाबाद रेंज के डीआईजी मुनिराज ने आज गंगा स्थल का दौरा किया। उन्होंने मेले की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीआईजी मुनिराज ने स्पष्ट किया कि मेले में शांति व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण ढंग से मेले का आनंद लेने और स्नान करने की अपील की। किसी भी प्रकार की हुड़दंग करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस निरीक्षण के दौरान डीआईजी के साथ जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित जिले के कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।




