बेतुल

बैतूल हिंदू सम्मेलन में लगाया आयुष चिकित्सा शिविर

200 लोगों ने लिया निःशुल्क आयुष उपचार का लाभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। जे.एच. कॉलेज (अटल सभागृह) एवं बीड ग्राउंड, खंजनपुर बैतूल में आयोजित हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम के अंतर्गत आयुष विभाग बैतूल द्वारा निःशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. योगेश चौकीकर के निर्देशानुसार दोनों स्थानों पर शिविर का शुभारंभ प्रातः 11 बजे किया गया।
जे.एच. कॉलेज में आयोजित शिविर में नोडल अधिकारी डॉ. राहुल झरबड़े के नेतृत्व में डॉ. आकांक्षा डोंगरे, डॉ. प्रमोद बारस्कर, डॉ. प्रगति सहित कुल 8 कर्मचारियों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
वहीं बीड ग्राउंड, खंजनपुर बैतूल में आयोजित शिविर में नोडल अधिकारी डॉ. मनोज कुमार सूर्यवंशी के नेतृत्व में डॉ. पुनीत डोंगरे, डॉ. वर्षा उईके, डॉ. प्रियंका सहित 8 कर्मचारियों ने सहभागिता की।
दोनों ही शिविरों में श्वास, कास, प्रतिश्याय, संधिवात, अर्श सहित विभिन्न रोगों के लिए आवश्यक आयुष उपचार एवं परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा उपस्थित नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों की जानकारी भी दी गई।
जे.एच. कॉलेज में 126 लाभार्थियों एवं बीड ग्राउंड, खंजनपुर में 74 लाभार्थियों सहित कुल 200 लोगों ने निःशुल्क आयुष चिकित्सा सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button