हजारीबाग
नए साल की रात खूनी झगड़ा : इंद्रपुरी चौक पर युवक की मौत, एक गंभीर।
शराब पीकर दो गुटों में मारपीट, मृतक सूरज राणा दो छोटे बच्चों का पिता।
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग में नए साल का जश्न मातम में बदल गया। 1 जनवरी की रात करीब 11 बजे इंद्रपुरी चौक पर शराब के नशे में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। यह झगड़ा नूरा और मंडई इलाके के लोगों के बीच हुआ। मारपीट में छोटकी मंडई निवासी सूरज राणा को इतनी बेरहमी से पीटा गया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूरज राणा दो छोटे-छोटे बच्चों का पिता था। इस घटना से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहसिंघना थाना द्वारा शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाया गया है जहां मृतक के परिजन सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हुए हैं।


