राजस्थान

जिले का नाम भृर्तहरी नगर रखने पर मिठाई बांट कर खुशी मनाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
तिजारा। तिजारा क्षेत्र के महाराज भृर्तहरी नगर  वन सुरजमुखी पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा  द्वारा लोक देवता बाबा भर्तृहरि महाराज के सम्मान में खैरथल-तिजारा जिला के नामांकरण भर्तृहरिनगर जिला रखने का ऐतिहासिक फैसला करने पर महाराज भृर्तहरी धर्मार्थ विकास संस्थान के संयोजक तेजपाल नागर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित सरकार को धन्यवाद ज्ञापित कर मिठाई बांट कर खुशी जाहिर की।इस अवसर पर उपाध्यक्ष देशपाल यादव ने बताया कि खैरथल-तिजारा ज़िले का नाम महान तपस्वी बाबा श्री भर्तृहरि नाथ महाराज के नाम पर रखे जाने के फैसले का  क्षेत्र की जनता मैं खुशी की लहर है। तिजारा बाबा भर्तृहरि की तपोभूमि रही है। इस निर्णय से क्षेत्र के धार्मिक ,सांस्कृतिक क्षेत्र में बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केन्द्रीय मंत्री भुपेंद्र यादव एवं हमारे विधायक बालकनाथ महाराज एवं शिर्ष नेतृत्व का आभार जताया। इस अवसर पर महाराज भृर्तहरी धर्मार्थ विकास संस्थान के उपाध्यक्ष देशपाल यादव, सचिव देशपाल यादव, उपाध्यक्ष बने सिंह भिदुडी, यशपाल आचार्य, महीपाल दायमा, ओमकार दायमा, जयराम भगत, सुरेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष नेत्रपाल यादव, सुधीर कसाणा, विक्रम सिंह गुर्जर , अशोक ठेकेदार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button